स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्बास तैयब की 173 वी जयंती पर तस्मीया एकेडमी में  कार्यक्रम आयोजित किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्बास तैयब की 173 वी जयंती पर तस्मीया एकेडमी में  कार्यक्रम आयोजित किया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 01 फरवरी 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्बास तैयब की 173 वी जयंती पर तस्मीया एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर’चाय पर चर्चा” के दौरान सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के साथी रहे*छोटा गांधी* के नाम से विख्यात इस आजादी के योद्धा के मसूरी में स्थित आवास और इनकी कब्र की जीर्ण शीर्ण हालत पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया।

इन्होंने निश्चय किया की इनके आवास के पुनरोद्धार और सौंदर्यकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से सामूहिक रूप से ज्ञापन दिया जाएगा।

चर्चा में दून सिटीजन कौंसिल के जगमोहन मेंदीरत्ता, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के मुकेश नारायण शर्मा,सत्य प्रकाश चौहान,आर टी आई क्लब के आर एस धुनता,योगेंद्र शर्मा,सुरेश थापा,संयुक्त नागरिक संगठन के अवधेश शर्मा,डा.दिनेश सक्सेना,सुशील त्यागी,प्रमोद गर्ग,प्रकाश नागिया,राज्य आंदोलनकारी मंच के मोहनसिंह खत्री,पेंशनर्स संगठन के गिरीश चंद भट्ट तथा हरेंद्र सिंह आदि थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *