एस एस पी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने करोड़ों की ठगी बड़ा खुलासा किया 

एस एस पी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने करोड़ों की ठगी बड़ा खुलासा किया ।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 05 फरवरी 2026

जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी* तथा *क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडेय* के निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार* द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस क्रम में कोतवाली रामनगर में दिनांक 13. 06.2023 को एफआईआर संख्या 246/23, धारा 409 IPC के तहत दर्ज एक बड़े वित्तीय घोटाले का सफल अनावरण किया गया।

अभियुक्तों द्वारा “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था वर्ष 2017 में हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) एवं रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर, अधिक ब्याज व गारंटी का झांसा देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल सहित कई जनपदों के भोले-भाले नागरिकों से भारी धनराशि निवेश कराई गई।

जांच में सामने आया कि हजारों निवेशकों से 6 करोड़ 80 लाख की धनराशि एकत्र की गई, जिसे संस्था के संचालक हेमचंद पंत (अध्यक्ष) एवं विकास दुर्गापाल (सचिव) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गबन कर लिया और फरार हो गए। जांच के दौरान दोनों शाखाएं बंद पाई गईं तथा अभियुक्तों के खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर दिल्ली, हरियाणा एवं लखनऊ तक लगातार दबिश दी गई। दिनांक 04.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य थानों में भी धोखाधड़ी/ठगी के मुकदमे दर्ज हैं तथा गिरोह में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की संभावना है—शीघ्र ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *