बालाजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री सेलाकुई में 14 दिसम्बर  को लगी आग की जांच शुरू।

बालाजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री सेलाकुई में 14 दिसम्बर  को लगी आग की जांच शुरू।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार,  07 फरवरी 2026

उप जिलाधिकारी विकासनगर ने अवगत कराया है कि बालाजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री सेलाकुई में 14 दिसम्बर 2025 को आग लग गई थी। अग्निशमन विभाग, एन०डी०आर०एफ०, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की टीम द्वारा मौके पर उपस्थित रहते हुए राहत बचाव कार्य किया गया।

उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कुछ कहना है तो वह मौखिक या लिखित रूप से 13/2/26 तक उप जिलाधिकरी विकासनगर न्यायालय / कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य / पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *