शिव सेना के जिला मुख्य महासचिव श्री लोकेन्द्र पाण्डेय जी के नेतृत्व में टपकेश्वर महादेव मंदिर की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी प्रमोद कुमार एवं सी.ओ. मसूरी जे.सी. पंत जी को ज्ञापन सौंपा।

शिव सेना के जिला मुख्य महासचिव श्री लोकेन्द्र पाण्डेय जी के नेतृत्व में टपकेश्वर महादेव मंदिर की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी प्रमोद कुमार एवं सी.ओ. मसूरी जे.सी. पंत जी को ज्ञापन सौंपा।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 11 फरवरी 2026

आज शिव सेना के जिला मुख्य महासचिव श्री लोकेन्द्र पाण्डेय जी के नेतृत्व में एवं जिला अध्यक्ष श्री रवि गैरोला जी की उपस्थिति में टपकेश्वर महादेव मंदिर की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी महोदय प्रमोद कुमार जी एवं सी.ओ. मसूरी श्री जे.सी. पंत जी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने से पूर्व, कुछ दिन पहले श्री लोकेन्द्र पाण्डेय जी स्वयं टपकेश्वर मंदिर पहुंचे थे और वहां महंत श्री भारत गिरी जी महाराज से भेंट कर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की थी। महंत जी ने भी मंदिर परिसर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध की आवश्यकता बताई थी।

टपकेश्वर महादेव मंदिर न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है, जहां वर्षभर पर्यटकों की भीड़ रहती है और विशेषकर सप्ताहांत एवं महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख हिंदू पर्वों पर अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।

हमारी मांग है कि मंदिर को किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित या दुर्भाग्यपूर्ण घटना से सुरक्षित रखने हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विश्व के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक आयोजनों के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को देखते हुए आवश्यक है कि पहले से ही प्रभावी सुरक्षा प्रबंध किए जाएं, ताकि टपकेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु पूर्णतः सुरक्षित महसूस कर सकें।

ज्ञापन सौंपते समय बालबीर नेगी, रितिक, रिंकू, नासिर एवं अन्य शिव सैनिक भी उपस्थित रहे।

शिव सेना ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, अन्यथा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *