स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स टीम जनपद चमोली पुलिस, पिंडर वन रेंज टीम एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ संयुक्त रूप से अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया।

स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स टीम जनपद चमोली पुलिस, पिंडर वन रेंज टीम एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ संयुक्त रूप से अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड (चमोली) शुक्रवार, 25 मई 2024

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० श्री आयुष अग्रवाल द्वारा प्रकरण की जानकारी देते हुये बताया स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स टीम जनपद चमोली पुलिस, पिंडर वन रेंज टीम एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ संयुक्त रूप से दिनॉक 23.05.2024 को कार्यवाही करते हुए जनपद चमोली के थाना थराली क्षेत्र अंतर्गत देवाल स्थित हॉस्पिटल तिराहे के पास से 02 अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर बलवंत सिंह तथा मेहरबान सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 भालू की पित वजन 460 ग्राम बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण पिछले कई सालों से उत्तराखंड में वन्य जीव अंगों की सप्लाई कर रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्तणो ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह भालू के पित्त हिमालय क्षेत्र में भालू का शिकार कर उसकी पित्त की थैली को निकाल लेते हैं तथा उसको सूखाने के बाद फिर उसको उच्च दामों में बेचते हैं।

एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना थराली जनपद चमोली में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *