शिव सेना उत्तराखंड ने दिया शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के संबंध में एस . एस. पी. को ज्ञापन।

शिव सेना उत्तराखंड ने दिया शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के संबंध में एस . एस. पी. को ज्ञापन।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 16 फरवरी 2026

आज उत्तराखंड शिवसेना प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा जी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एस.एस.पी. महोदय देहरादून जी को शॉल उड़ा कर उनका सम्मान किया और शहर देहरादून में बढ़ते अपराध को रोकने के संबंध में एक ज्ञापन दिया ।

संज्ञान में लाया गया कि 15 दिन के अंतराल में जो आपराधिक घटनाक्रम उत्तराखंड की राजधानी में हुआ है वह अत्यंत निंदनीय है जिस प्रकार उत्तराखंड राजधानी देहरादून में अपराधी खुले आम तांडव कर रहे हैं उनको शासन प्रशासन का जरा भी भय नहीं है यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है जिससे राजधानी देहरादून की शांति को भंग किया जाए उनसे निवेदन किया गया कि इस संदर्भ में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इन अपराधी को सख्त से सख्त सज़ा दी जाए।

आपके त्वरित और सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा करता हूँ।

साथ में प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज रावत, प्रदेश संगठन सचिव कमल शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत, देहरादून जिला प्रमुख रवि गैरोला निखिल आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *