बाला जी शोभा यात्रा में भक्तों का सैलाब भक्ति की रसधारा में बहा।

बाला जी शोभा यात्रा में भक्तों का सैलाब भक्ति की रसधारा में बहा।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 02 अप्रैल 2026

हनुमान जयंती के अवसर पर देहरादून की सड़को में बाला जी शोभा यात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आकर्षक और मनोहर झाकियों ने सब का मन मोह लिया वहीं विभिन्न बैंड पार्टियों द्वारा सुंदर भजन गायन कर पूरे वातावरण को श्री राम और हनुमान जी के भजनों की रसधारा घोल दी।

वहीं हनुमान जी का बाल रूप व बड़े हनुमान जी से हर भक्त आशीर्वाद लेने को आतुर रहा मानो पूरा देहरादून हनुमान जी का जगह स्वागत पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण भी जगह जगह होता रहा इस अवसर पर भक्तों का विशाल जन समूह सुबह से ही रात्रि तक शोभा यात्रा में चल कर बाला जी का आशीर्वाद लेता रहा।

शोभा यात्रा का चकराता रोड पहुंचने पर रवि शर्मा, अरुण शाह, मीना शर्मा, चंद्र मोहन अरोड़ा, संदीपा, राजवंती, भागीरथ ध्यानी, सुरेंद्र ध्यानी, सुरेंद्र द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *