देहरादून आ.स.पा. भीम आर्मी प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान ने दीपनगर में लगवाई बाबासाहेब की मूर्ति।

देहरादून आ.स.पा. भीम आर्मी प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान ने दीपनगर में लगवाई बाबासाहेब की मूर्ति।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 09 अप्रैल 2026

धर्मपुर विधानसभा के दीपनगर में कुछ दिन पहले नगर निगम ने तोड़ी थी भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति, योगेन्द्र चौहान ने उसी दिन कहा था कि हम बाबासाहेब की मूर्ति की पुनर्स्थापना कराएंगे प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम जी की उपस्थिति में हुई मूर्ति स्थापित।

योगेन्द्र चौहान ने कहा कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से यहां पर झंडा व बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति स्थापित थी मगर भाजपा के विधायक और स्थानीय पार्षद मिलकर इस जगह को हड़पने का लगातार षड़यंत्र रच रहे थे उसी कड़ी में उन्होंने नगर निगम टीम को भेजकर इस मूर्ति को तोड़ कर ले जा रहे थे स्थानीय लोगों ने उन्हें रोका और फिर हम पहुंचे व उसी दिन निर्णय लिया गया कि हम इस मूर्ति की पुनर्स्थापना कराएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों को दबाने का अनवरत प्रयास करती रहती है पर हम भी संविधान के दायरे में रहते हुए सद्भावना प्यार और समानता की इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम जी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में शोषित वंचित दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं परंतु हम व हमारी आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी अपनी स्थापना से लेकर आज तक अन्याय से लड़ती रही है और आगे भी लड़ते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार, जिला अध्यक्ष कपिल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार, महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश जी, अध्यक्ष काजल सहगल, समिति अध्यक्ष डा. प्रेम सिंह राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *