निर्माण मज़दूरों ने शहर भर में किये गए पोस्टर हस्ताक्षर अभियान को समाप्त किया।
(जन संपर्क अधिकारी हरीश कोठारी को पोस्टर सौंपा)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 15 मई 2026
आज शहर भर में किये गए पोस्टर हस्ताक्षर अभियान को समाप्त करते हुए निर्माण मज़दूरों का सृष्ट मंडल मुख्यमंत्री आवास पहुँच कर यूनियन द्वारा पंजीकरण की व्यवस्था का बहाल करने की मांग करते हुए कई मोहल्लों की और से पोस्टर सौंपवाये। जन संपर्क अधिकारी हरीश कोठारी को सौंपवाते प्रतिनिधियों ने कही कि इस समय जब पुरे देश में मज़दूर गैस की किल्लत एवं बढ़ती हुई महंगाई से तरस रहे हैं उनको अपने क़ानूनी हक़ ज़्यादा ज़रूरी है, लेकिन इस समय अधिकांश निर्माण मज़दूरों का पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा हैं। गैर मज़दूरों का ही पंजीकरण हो पा रहा है। वक्ताओं ने सरकार को याद दिलाया कि दो साल पहले कैग की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आयी थी कि राज्य में पात्र मज़दूरों में से दस प्रतिशत से कम लोग पंजीकृत हैं, और जो लोग पंजीकृत हैं, उनमें से आधे से ज्यादा अपात्र लोग हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री ही श्रम मंत्री हैं, उनके आवास पर इन पोस्टरों को सौंपवाया जा रहा है। जन संपर्क अधिकारी ने आश्वासन दिया कि लोगों की बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचवाई जाएगी। 
सृष्ट मंडल में उत्तराखंड नव निर्माण मज़दूर संघ की और से राजेंद्र शाह, रामु सोनी (गांधीग्राम), प्रभु पंडित (चुक्कुमोहल्ला), पप्पू (सिंघल मंडी) और संजय (सिंघल मंडी) शामिल रहे।