ओएनजीसी की CSR पहल ने डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा NIEVED में लाभार्थियों को 24 लैपटॉप एवं बैग वितरित किए।

ओएनजीसी की CSR पहल ने डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा NIEVED में लाभार्थियों को 24 लैपटॉप एवं बैग वितरित किए।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 28 मई 2026

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEVED) के सभागार में ओएनजीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत एक विशेष लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कार्यान्वयन संस्था मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से 24 लाभार्थियों को लैपटॉप एवं लैपटॉप बैग वितरित किए गए, ताकि डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ONGC से श्री नीरज कुमार शर्मा, सीजीएम – हेड एचआर सर्विसेज, श्री चंदन सुशील साजन, सीजीएम – प्रभारी CSR, श्री विशाल शर्मा, डीजीएम, श्री अरुण सिंह, प्रबंधक (एचआर) तथा मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अमित कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

NIEVED सभागार में आयोजित इस वितरण समारोह में अधिकारीगण, लाभार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका सुश्री प्रगति सडाना ने कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज एवं समुदायों को डिजिटल संसाधनों और शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ओएनजीसी द्वारा प्रदान किए गए CSR सहयोग एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से जमीनी स्तर पर किए जा रहे सार्थक सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने डिजिटल समावेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये लैपटॉप लाभार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास एवं तकनीकी संसाधनों तक बेहतर पहुँच प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें ONGC द्वारा सामाजिक विकास एवं सामुदायिक कल्याण हेतु निरंतर किए जा रहे प्रभावशाली CSR कार्यों की सराहना की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *