वीरेंद्र सिंह रावत राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित।

वीरेंद्र सिंह रावत राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 08 जुलाई 2026

वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नगर निगम देहरादून श्रीमान वीरेंद्र सिंह रावत, जो वर्तमान में राज्य कर विभाग, उत्तराखंड में कार्यरत हैं, को गत माह उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा संपन्न डीपीसी के उपरांत राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नत किए जाने के अवसर पर सम्मानित किया गया।

मसूरी विधानसभा के जनप्रिय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा अपने सरकारी कार्यालय में श्री रावत को सम्मानित करते हुए उनके उत्तराखंड राज्य आंदोलन में दिए गए योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अविस्मरणीय है और राज्य सरकार उनके सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

उन्होंने दोहराया कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा उनके त्याग और संघर्ष को सदैव उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों, विभागीय अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने श्री वीरेंद्र सिंह रावत को पदोन्नति के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *