पति के उकसाने पर पत्नी ने कि आत्महत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पति के उकसाने पर पत्नी ने कि आत्महत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 10 जून 2024

थाना सेलाकुई को सूचना मिली की एक महिला कैनाल रोड सेलाकुई में अचेत अवस्था में पड़ी है, सूचना पर सेलाकुई पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सहसपुर चिकित्सालय भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।

घटना के संबध में मृतिका की मां निवासी रूप बिहार नवादा रोड सहारनपुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमे अपनी पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होना तथा मृतका के पति आशुतोष तथा मृतिका की भाभी नेहा के मृतिका को आत्महत्या के लिए उकसाने विषयक प्रार्थना पत्र दिया गया, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल मु0अ0सं0 79/2024 धारा 306 /120बी भादवि बनाम आशुतोष आदि पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने 09 जून को अभियोग में नामजद अभियुक्त आशुतोष पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी केनाल रोड, सेलाकुई, उम्र 41 वर्ष को कैनाल रोड से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *