समर वैली स्कूल व वैल्हम गर्ल्स स्कूल के बीच मुकाबला में समर वैली स्कूल की सनाया सचदेवा ने 3-0 के स्कोर से जीत हासिल की।

समर वैली स्कूल व वैल्हम गर्ल्स स्कूल के बीच मुकाबला में समर वैली स्कूल की सनाया सचदेवा ने 3-0 के स्कोर से जीत हासिल की।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 30 जुलाई 2026

काउंसिल स्कूल के जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल के सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत मैच में समर वैली स्कूल व वैल्हम गर्ल्स स्कूल के बीच मुकाबला में समर वैली स्कूल की सनाया सचदेवा ने 3-0 के स्कोर से जीत हासिल की। वहीं सीनियर वर्ग में चैंपियनशिप ट्रॉफी सीनियर व जूनियर वर्ग समर वैली स्कूल की टीम को प्रदान की गई।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में खेली जा रही प्रतियोगिता से पूर्व स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने खिलाड़ियों का स्वागत कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल में जूनियर व्यक्तिगत का फाइनल मैच समर वैली स्कूल और समर वैली स्कूल के बीच खेला गया। इस वर्ग में समरवैली की जान्हवी रावत ने 3-2 के सेट स्कोर से मैच जीता।

सीनियर वर्ग का फाइनल मैच वेलहम गर्ल्स स्कूल और समर वैली स्कूल के बीच खेला गया। इस कैटेगरी में समर वैली स्कूल ने 3-0 के सेट स्कोर से मैच जीता। जूनियर कैटेगरी का टीम फाइनल मैच समर वैली स्कूल और वेलहम गर्ल्स स्कूल के बीच खेला गया। इस कैटेगरी में समर वैली स्कूल ने 4-1 के सेट स्कोर से मैच जीता। द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी और स्कूल काउंसलर चारू चैधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *