देहरादून रोड पर सात मोड़ के निकट एक पेड़ अचानक चलती कार पर गिर गया।

देहरादून रोड पर सात मोड़ के निकट एक पेड़ अचानक चलती कार पर गिर गया।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 21 जून 2024

देहरादून रोड पर सात मोड़ के निकट एक पेड़ अचानक चलती कार पर गिर गया। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। –लेकिन कार सवार तीन लोगों की जान बाल बाल बच गई। पेड़ गिरने से देहरादून रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को सड़क से काटकर साइड किया। जिसके बाद ट्रैफिक नॉर्मल होने में कई घंटे लग गए।

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अचानक बदले मौसम के बाद तेज तूफान चलने लगा। तूफान की वजह से एक पेड़ अचानक चलती हुई कर के ऊपर जा गिरा। पेड़ के गिरते ही कार सवार किसी तरह खिड़की खोलकर नीचे उतरे और अपनी जान बचाई। इस दौरान देहरादून रोड पर ट्रैफिक पेड़ गिरने से बाधित हो गया। जिससे कई किलोमीटर लंबी ट्रैफिक की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग और पुलिस ने मिलकर पेड़ को काटकर सड़क से किनारे किया। तब जाकर ट्रैफिक सुचारू हुआ।कार देहरादून से पौड़ी जा रही थी। कार सवारों को मामूली खरोच आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *