कुत्ते ने बचाई गुलदार से अपने मालिक की जान।

कुत्ते ने बचाई गुलदार से अपने मालिक की जान।

उत्तराखंड (टिहरी) शुक्रवार, 05 जुलाई 2024

टिहरी जनपद के प्रताप नगर ब्लॉक में इन दोनों गुलदार का आतंक छाया हुआ है। विकासखंड के मुखमाल गांव निवासी सोना देवी और अन्य महिलाएं अपने खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने सोना देवी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करने के दौरान ही उनका पालतू कुत्ता भी उनके साथ मौजूद था, गुलदार के सोना देवी पर हमला करने के साथ ही कुत्ते ने भी गुलदार पर धावा बोल दिया।

गुलदार सोना देवी को छोड़ कुत्ते के साथ संघर्ष करना लग गया। काफी देर पालतू कुत्ते और गुलदार के बीच खूनी संघर्ष चला। इस दौरान शोर सुनकर अन्य महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंची तो गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में सोना देवी को मामूली चोट आई हैं लेकिन उनके पालतू कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते को उपचार हेतु पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *