पीआरडी जवान महिपाल कुमार को मिला सड़क पर चैक,चैक स्वामी को किया सुपुर्द।

पीआरडी जवान महिपाल कुमार को मिला सड़क पर चैक,चैक स्वामी को किया सुपुर्द।

उत्तराखंड (हरिद्वार) बुधवार, 24 जुलाई 2024

पीआरडी जवान ने सड़क पर गिरे मिले चैक को उसके स्वामी को लौटाकर समाज के लिए उदाहरण पेश किया है। एसएसपी कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान महिपाल कुमार डयूटी समाप्त कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान फाउंड्री गेट के पास उसे सड़क पर गिरा एक चेक मिला। महिपाल कुमार ने संबंधित बैंक में संपर्क कर चैक जारीकर्ता का मोबाइल नंबर पता किया और उससे संपर्क कर चैक लेने के लिए अगले दिन पुलिस कार्यालय आने के लिए कहा।

पुलिस कार्यालय पहुंचे बिट्टनपाल पुत्र सोहनपाल सिंह निवासी मलीन गोटिया बदांयू हाल निवासी नवोदय नगर ने पहचान पत्र दिखाया और बताया कि उसकी जेब से एचडीएफसी बैंक का चैक गिर गया था। चैक खाने पर वह रात भर परेशान रहा। पुलिस कार्यालय से फोन आने पर उसे राहत मिली। तथ्यों की पुष्टी करने के बाद पीआरडी जवान महीपाल कुमार ने चैक बिट्टनपाल के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान बिट्टन पाल ने पुलिस जवानों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *