हरिद्वार में पैसे न देने पर बेटे ने सिर पर फावड़ा मारकर की माँ की हत्या, बेटे के नशे की लत से परेशान थी माँ।

हरिद्वार में पैसे न देने पर बेटे ने सिर पर फावड़ा मारकर की माँ की हत्या, बेटे के नशे की लत से परेशान थी माँ।

उत्तराखंड (हरिद्वार) मंगलवार, 20 अगस्त 2024

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने अपनी मां की सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को बाथरूम में डालकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

सावन कुमार ने अपनी मां के सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने युवक को खून में सना देखने के बाद उसके घर पहुंचकर देखा तो उसकी मां खून से लथपथ बाथरूम के अंदर पड़ी हुई थी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और मामले की जानकारी जुटाई।

आरोपी सावन स्मैक का नशा करता है। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम पर चले गए तो उसने स्मैक के लिए अपनी मां से पैसे मांगे। पैसे न देने पर गुस्सा में आकर मारपीट करने लगा। इसके बाद घर में रखे फावड़े से अपनी मां के सिर पर कई बार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर मां को बाथरूम में खींचकर ले जाने के बाद अंदर डालकर फरार हो गया। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *