सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024

राजधानी देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं खड़ी होकर आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही थी। गुरुवार 5 अगस्त को एसएसपी देहरादून को दर्शन लाल चौक के पास कुछ महिलाओ द्वारा आने जाने वाले लोगो को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कोतवाली नगर तथा एएचटीयू की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर तत्काल मौके पर भेजा गया, मौके पर दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाए व युवतिया झुंड बना कर खड़ी थी, जो आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थी, पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से 8 महिलाओं/युवतियो को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध कोतवाली नगर पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार महिलाएं कविता,अमृता,रेनू,शिवानी,काजल देवी,रुकसार, वैशाली वर्मा,शहज़ादी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *