यूपी के बिजनौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ नाबालिग छात्र अपनी फेयरवेल पार्टी में ट्रैक्टर पर सवार होकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए चलते ट्रैक्टर पर डांस करते हुए रील भी बनाया। छात्रों के स्ंटट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी एक्शन लेते हुए नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक करीब एक महीने पहले शहर के सेंट मैरिज स्कूल समारोह मनाया गया था। इस दौरान स्कूल के कुछ छात्र ट्रैक्टर पर चढ़कर डांस करते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं किसी ने छात्रों की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्र ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे और चलते ट्रैक्टर पर जमकर डांस भी कर रहे है। इस दौरान छात्रों ने जमकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया। छात्रों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने तुरंत ही स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया और उसने जवाब भी मांगा है।