कैन्ट विधानसभा के प्रेम नगर  बूथ संख्या 16 पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 114वें संस्करण को सुनने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सम्मलित हुए ।

कैन्ट विधानसभा के प्रेम नगर  बूथ संख्या 16 पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 114वें संस्करण को सुनने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सम्मलित हुए ।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 29 सितम्बर 2024

कैन्ट विधानसभा के प्रेम नगर कावली मण्डल अर्न्तगत वार्ड 41 इन्द्रापुरम शास्त्री नगर के बूथ संख्या 16 पर देश के यशस्वी मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 114वें संस्करण के आयोजन पर एक कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/सासंद राज्यसभा श्री महेन्द्र भट्ट जी कार्यक्रम में विशेष रूप से बूथ नम्बर 16 पर पधारे। मन की बात में मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन के अनुसार महेन्द्र भट्ट जी कार्यक्रम के उपरांत सभी सम्मानित क्षेत्रवासिंयों को प्रधानमंत्री जी के दिशानिर्देशों/मार्ग दर्शन को आत्मसार करनें का आवाहन किया।

मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा अपने उद्बोधन में क्षेत्रवासियों को एक पेड मां के नाम लगानें और प्रधानमंत्री जी के जन-जन कल्याण कारी योजनाओं को देखते हुए सभी से आवाह्न किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और बनाऐं क्योंकि जब हम भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाऐंगे तभी हम भारतीय जनता पार्टी को/मा0 नरेन्द्र मोदी जी को मजबूती दे सकेगेें।

कार्यक्रम के उपरांत मा0 महेन्द्र भट्ट जी ने सदस्यता अभियान के तहत अपनें द्वारा ऑनलाइन सदस्य भी बनाऐं व शास्त्री नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर क्षेत्रवासीयों से भाजपा सदस्य बननें का भी आवाहन किया।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष मदरसा शिक्षा परिषद् बोर्ड उत्तराखण्ड सरकार, मुफ्ती शमून कासमी, कार्यक्रम संयोजक एवम महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, मण्डल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, महानगर महामंत्री विजेन्द्र थपलियाल, धनराज छेत्री, तेजपाल सैनी, राहुल चौहान, बबीता गुप्ता, संजय अरोडा, मनोज काम्बोज, चयन कुमार, रीमा देवी, सुरेन्द्र घेयल, नवीन पांण्डे, के.राम बाबू, रंजीत सेमवाल, आशीष शर्मा, मदन सैनी, सुमन पाण्डे, दीपा रावत, दीपा, सोनिका, प्रमिला, प्रयिता, लता, शर्मिला, सीमा, चीनू, संगीता, मौना, ऐश्वर्या, अरूणा चमोली, अनिता, कल्पना, रैनू सैनी, संगीता, सीमा सैनी, सोनिया, मनोज गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *