सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही जारी।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही जारी।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 30 नवंबर 2024

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 02 माह में दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी।

इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 2265 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 8,20,500/- रू का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त 508 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार किया गया।

सभी 508 वाहनों को सीज भी किया गया। रायपुर द्वारा अन्य थानों की अपेक्षा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए खुले में शराब पीने वाले 1345 व्यक्तियों का चालान कर 4,87,250 रू का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 145 वाहनों को सीज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *