युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लालकुआं कोतवाली पुलिस ने 01 चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 90 ग्राम चरस बरामद।

युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लालकुआं कोतवाली पुलिस ने 01 चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 90 ग्राम चरस बरामद।

उत्तराखंड (लालकुआं) सोमवार, 02 दिसम्बर 2024

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीप शिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी नगर लालकुआँ के पर्यवेक्षण तथा दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत 01/12/2024 को वरि0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा मय हमराही पुलिस कर्म0गण के दौराने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग व गश्त मोबाइल के थाना लालकुआँ क्षेत्र के ज रेलवे पुल के पास, शिव मन्दिर के सामने शनि मन्दिर चबूतर लालकुआं के पास से अभियुक्त संजीत मण्डल पुत्र पंचानन मण्डल निवासी निर्मल कालोनी निकट 2 किलोमीटर लालकुआं उम्र 22 वर्ष को 90 ग्राम चरस नाजायज के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजिकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। थाना पुलिस का नशे के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान लगातार जारी है ।

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 दीपक बिष्ट, कानि0 802 ना0पु0 आनन्द पुरी, कानि0 267 ना0पु0 तरुण मेहता, कानि0 878 ना0पु0 संदीप राय, कानि0 69 स0पु0 जितेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *