महानगर महिला कांग्रेस हरिद्वार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डा भीम राव अम्बेडकर के अपमान पर पुतला दहन कर कहा की गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए व इस्तीफ़ा देना चाहिए।
उत्तराखंड (हरिद्वार) रविवार, 22 दिसम्बर 2024
महानगर महिला कांग्रेस हरिद्वार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डा भीम राव अम्बेडकर के अपमान पर भेल फाउंड्री चौराहे पर प्रदर्शन किया व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
महानगर महिला अध्यक्ष लता जोशी ने कहा गृह मंत्री द्वारा संविधान निर्माता डा भीम राव अम्बेडकर के प्रति लोकसभा मे जो अभद्र टिप्पणी की वह अत्यंत निन्दिनीय है जो भाजपा की मनुवादी सोच को दर्शाती है। यह सरकार विपक्ष पर सुनियोजित संयंत्र कर बदनाम कर अपनी संविधान विरोधी सोच को दृश्यता है।
वरिष्ठ महिला नेत्री संतोष चौहान ने कहा कि यह सरकार संविधान विरोधी है गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए व इस्तीफ़ा देना चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ग्रेश कश्यप ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला विरोधी व संविधान विरोधी है। महानगर मंत्री रेखा गुप्ता ने संविधान निर्माता के अपमान पर आक्रोश व्यक्त किया।
इस प्रर्दशन मे अमरेश बालियान ,सुभद्रा अग्रवाल, बिन्दू शर्मा सुमन तनेजा सहित बड़ी तादाद मे महिलाओ ने प्रदर्शन मे भाग लिया