दशम गुरु गोबिंद सिंह जी के सहिब जादौ के शहीदी पर्व परगुरुद्वारा गोबिंद नगर रेस कोर्स, श्री गुरु हरकृष्ण सहिब कीर्तन एकेडमी, सुखमनी सहिब सेवा सोसाइटी के संयुक्त प्रयासों से विशेष दीवान लगा कर बच्चों को गुरु इतिहास से प्रेरित किया।

दशम गुरु गोबिंद सिंह जी के सहिब जादौ के शहीदी पर्व परगुरुद्वारा गोबिंद नगर रेस कोर्स, श्री गुरु हरकृष्ण सहिब कीर्तन एकेडमी, सुखमनी सहिब सेवा सोसाइटी के संयुक्त प्रयासों से विशेष दीवान लगा कर बच्चों को गुरु इतिहास से प्रेरित किया।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 25, दिसम्बर 2024

आज गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेस कोर्स में सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक विशेष दीवान लगाया गया, जिसमें गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेस कोर्स, श्री हर कृष्ण सहिब कीर्तन एकेडमी, श्री सुखमनी सहिब सेवा सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से विशेष दीवान में छोटे छोटे बच्चों ने गुरु इतिहास, सहिब जादौ की शआदत के इतिहास के बारे में बताया गया।

छोटे छोटे बच्चों ने  वीर रस की कविताओं को सुनाया गया, जिसे सुनकर सभी तारीफ कि। सभी बच्चे सिख वेश भूषा में सज धज कर आये और अपनी बारी आने पर आपनी रचनाओं का प्रस्तुति करण किया।

कलगी धर तेरे गुणा दी, में की गल आँख सुनावा, देश कौम दी रखवाली लई आपना सर बंश बार गया।

चिड़िया तो बाज लड़ा कर, सवा लाख से इक लड़ा कर, अमृत की दात बक्श कर, गिदरा नू शेर बना गया, इक नवा इतिहास सिरज दिता, देश कौम दी राखी लई आपना सब कुछ वार दिता।

इस अवसर पर गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेस कोर्स, श्री हरकृष्ण सहिब कीर्तन एकेडमी, श्री सुख मनी सहिब सोसाइटी ने  बच्चों को सम्मानित कर बताया कि गुरु इतिहास से जोड़ने के लिये इस तरह के कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह साहनी, हरविंदर सिंह माँगा, दमन प्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, मनमीत सिंह, सुखचैन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *