कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी वीरेंद पोखरियाल का दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने किया स्वागत।

कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी वीरेंद पोखरियाल का दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने किया स्वागत।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 16 जनवरी 2025

अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल आज सुबह 5.30 बजे पल्टन बाजार समाचार पत्र विक्रेताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व समस्त समाचार पत्र विक्रेताओं ने उनका स्वागत किया। सभी ने महापौर पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को फूल माला पहनाकर उनको शुभकामनाएं दी । समाचार पत्र विक्रेताओं ने उन्हें अपनी वस्तुस्थिति से रुबरु करवाया व अपनी कुछ मांगो को लेकर विचार विमर्श किया। महापौर पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने उनकी मांगों को यथा संभव पूरी करने का आश्वासन दिया।

महापौर पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि जनता सार्थक बदलाव चाहती है क्योकि विकास और स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल बन्दरबाट चली आ रही है। नगर निकाय चुनावों में पिछले 15 साल से बीजेपी का बोर्ड है जिसने केवल स्मार्ट सिटी के नाम पर गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा की वह दून को हरित बनाएंगे साथ ही वो विकास के लक्ष्य को लेकर व देहरादून में ड्रेनेज की खराब व्यस्था को सही करेंगे और यातायात की बिगड़ी व्यस्था को मजबूत बनायेगे। उन्होंने जनता से जागरूक रह कर सुन्दर दून शिक्षित देहरादून के संकल्प को पूर्ण करने के लिए जनता से वोट और सपोर्ट की अपील की।

आज के कार्यक्रम में (दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, राकेश कुमार भट्ट, कैलाश सेमवाल, बिजेंद्र सेमवाल, राकेश शर्मा, कुलदीप सिंह, गौरव, गांधी जी, सतीश जैन, अतुल शर्मा, अनिल सोनी, थापा जी, राजीव बजाज, मुनव्वर जी, मनोज तिवारी, पप्पू भाई आदि अन्य समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *