क्या YRKKH को पछाड़ देगी ‘झनक’ की TRP? रूही बोली- डरने की कोई बात नहीं

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रूही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे घर-घर में अपने किरदार के नाम से मशहूर हो चुकी हैं। शुरू में पॉजिटिव ढंग से शुरू हुआ रूही का किरदार अब धीरे-धीरे काफी हद तक ग्रे शेड हो चुका है। एक इंटरव्यू में प्रतीक्षा ने जनता द्वारा उनके किरदार को अस्वीकार किए जाने से लेकर YRKKH की टीआरपी में आने वाले उतार-चढ़ावों के बारे में बात की और बताया कि अगर आज ‘झनक’ ने YRKKH को बीट किया है तो कल हो सकता है कि हम उस सीरियल को बीट कर जाएं।

क्या TRP में पीछे रह जाएगा YRKKH सीरियल?

इंडिया फोरम के साथ बातचीत में कहा, “झनक का YRKKH से आगे निकल जाना कोई खतरे की बात नहीं है क्योंकि उतार-चढ़ाव बहुत आम बात है। अगर आज झनक ने YRKKH को पछाड़ दिया है और हम नीचे रह गए हैं तो कल को हम भी झनक को पछाड़ सकते हैं। मैं अपने काम पर फोकस करने और अपना बेस्ट देने में यकीन करती हूं। इंसान को बहुत लगन से काम करना चाहिए क्योंकि हर किसी पर उसके ऊपर वाले की नजर होती है, और आज नहीं तो कल उसका इनाम मिलता है।”

क्या ये रिश्ता के लिए खतरा बन सकता है झनक?

प्रतीक्षा ने कहा कि इसीलिए मैं ‘झनक’ को किसी थ्रेट के तौर पर नहीं देखती हूं। यह जिंदगी का हिस्सा है, जहां बदलाव होते रहते हैं। इसीलिए मैं यह मानती हूं कि परमानेंट थ्रेट जैसा कुछ नहीं होता। मालूम हो कि समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी के मामले में कमाल कर रहा है। यह शो लगातार टॉप 5 के भीतर बना हुआ है और लीप के बाद कहानी में काफी दिलचस्प बदलाव लाए गए हैं जिसकी वजह से नई तरह का फैन बेस इससे जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *