भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने घर घर जा कर भाजपा के लिए वोट डालने क़ी अपील की।

भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने घर घर जा कर भाजपा के लिए वोट डालने क़ी अपील की।

उत्तराखंड (देहरादून ) शनिवार, 06 अप्रैल 2024

जब से लोक सभा चुनावों क़ी घोषणा हुई है तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जा कर टिहरी गढ़वाल लोक सभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में वोट देने क़ी अपील कर रहे है।

कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुऐ भाजपा नेता सतेंद्र भंडारी ने कहा क़ी इस बार पुनः राष्ट्रवादी विचारों क़ी सरकार क़ी नितांत अवश्यकता है जो बिना भेदभाव सभी को समान योजनाओं से लाभान्वित कर गरीब कल्याण का कार्य कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं से जोड़ने वाली सरकार ही जनता क़ी जरुरत का ध्यान देने वाली सरकार ही जनता क़ी सर्वोच्च प्रथमिकता होती है वहीँ राष्ट्र पर कुदृष्टि डालने वाले राष्ट्र में सर्जिकल स्ट्राइक कर देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान कर देश क़ी मजबूती का लोहा देश दुनिया में मनवाने वाले जनता क़ी शीर्ष प्रथमिकता में होंगे।

जब क़ी अन्य दलों द्वारा केवल तो केवल अपने परिवार के कल्याण का रहा है देश राष्ट्र को प्रथम रखने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश नारंग ने कहा क़ी लगातार 20 दिनों से लगातार पूरे चुक्खुवाला वार्ड 17 में कार्यकर्त्ता पूरे जोशों खरोस के साथ लगातार जन संपर्क व जन संवाद के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है।

कुलदीप सिंह ललकार ने बताया की सही मायने में भाजपा क़ी सरकार ही राष्ट्र को विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य कर सकती है।

इस अवसर पर सतीश कपूर, दीपा शाह, अरुण शाह,सौरव डोभाल, अमित वर्मा, राहुल सोनकर, कृष्ण गोपाल रुहेला, चन्दर मोहन अरोड़ा, संदीप गुप्ता, सचिन सोंधी, जगदीश पोखरियाल, लक्ष्मी पाल, मीना शर्मा, रवि शर्मा, श्याम सुन्दर, सुरेश शाह, अनस बेग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *