उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे।

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 06 अप्रैल 2023

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में पहले चरण में हो रहे चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी नौ अप्रैल को हरिद्वार व अल्मोड़ा में चुनावी रैली कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में उत्तराखंड के 30 नेताओं के नाम सूची में शामिल किए गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमें केंद्रीय नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, अलका लांबा, अमरिंद्र सिंह राजा चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। पांचों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी रैली होगी।

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम हैं। इसमें उत्तराखंड के 30 नेता शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल पाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और अन्य पूर्व मंत्रियों भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन अभी तक ईडी जांच में घिरे हरक सिंह कांग्रेस के प्रचार के लिए मैदान में नहीं दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *