अज्ञात वाहन ने  पुलिस जवान को मारी टक्कर, मोके पर ही मौत।

अज्ञात वाहन ने  पुलिस जवान को मारी टक्कर, मोके पर ही मौत।

उत्तराखंड (हल्द्वानी) सोमवार, 08 अप्रैल 2024

बाइक सवार पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर से जहां पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से खटीमा निवासी आसिफ पुत्र शाहिद वर्तमान में सितारगंज में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी वर्तमान में चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है और मौजूदा समय में एसएसटी टीम में कार्यरत थे। रात्रि ड्यूटी समाप्त कर सोमवार की सुबह आसिफ चोरगलिया से बाइक पर सवार होकर अपने घर सितारगंज की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से जहां पुलिस परिवार में शोक की लहर है वहीं परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *