राजधानी देहरादून में जगह जगह  हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

राजधानी देहरादून में जगह जगह  हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

देहरादून में हनुमान जन्मोत्सव पर आज भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसे लेकर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी तो मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। शहर में कई जगह भंडारे भी लगेंगे।

राजधानी दून में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। झाझरा के श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन का लड्डू बनाकर भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही यहां हनुमानजी को सोने का चोला चढ़ाया जाएगा। दून के श्रीपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हनुमानजी की पूजा की जाएगी।

इसके अलावा मंदिर में विराजमान पंचमुखी सिंदुरिया हनुमानजी को चांदी का चोला चढ़ाया जाएगा। यहां हनुमान जी को 51 किलो तिरंगा लड्डू का भोग लगाया जाएगा। प्रेमनगर के श्रीसनातन धर्म मंदिर में हनुमान जी को नया चोला पहनाया जाएगा। इसके बाद बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाएगा।

ग्राम धोलास स्थित श्रीधोलेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। यहां आचार्य डॉ. बिपिन जोशी के सानिध्य में पंडित कमल जोशी ने पूजा कराई। इससे पहले मंदिर में स्थापित दक्षिणमुखी श्रीहनुमान जी को सिंदूर का चोला अर्पित किया और नए वस्त्र-आभूषण धारण कराए गए। शिवसेना की ओर से नेहरू ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिवसैनिकों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *