ऋषिकेश नगर निगम ने अवैध रूप से बोरिंग का काम बंद करवाया।

ऋषिकेश नगर निगम ने अवैध रूप से बोरिंग का काम बंद करवाया।

उत्तराखंड (ऋषिकेश) बुधवार, 24 अप्रैल 2024

नगर निगम क्षेत्र में एक स्थानीय नेता के भाई ने बीच सड़क पर मशीनरी लगवाकर बोरिंग का काम शुरू करवाकर सड़क की खुदाई कर कई फीट अंदर तक बोरिंग के पाइप भी डाल दिए। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से चल रही मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया।

पूछताछ करने पर मशीन चला रहे मजदूर और मौके पर काम करवा रहे शख्स सरकारी जमीन पर बोरिंग लगाने की कोई परमिशन के बारे में सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने दोनों मशीनों को बंद करवा दिया। जिसके बाद दोनों मशीनों को कब्जे में लेकर नगर निगम लाया गया। वहीं, अब ऋषिकेश नगर निगम की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रमेश रावत, सहायक नगर आयुक्त ने मशीनों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। बोरिंग लगाने का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है मामले में जल्दी ही बोरिंग लगवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार करवाई नगर निगम की टीम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *