नैनीताल पुलिस ने 202 वाहनों के चालान, 03 वाहन सीज, 05 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किये।
उत्तराखंड (नैनीताल) शनिवार, 27 अप्रैल 2024
प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजनमानस हेतु सुगम यातायात हेतु जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 202 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 03 वाहन सीज तथा 05 लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 86,500 रुपये जुर्माना जमा करवाया।
