आचार्य भारत राम तिवारी जी ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा पर 51 नवबटुक ब्रह्मचारी का उपनयन संस्कार किया गया।

आचार्य भारत राम तिवारी जी ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा पर 51 नवबटुक ब्रह्मचारी का उपनयन संस्कार किया गया।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 09 अगस्त 2025

श्री परशुराम चतुर्वेद संस्कृत विद्यालय एवं श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के छात्रों का वैदिक मंत्रो द्वारा नव बटुक ब्रह्मचारीयों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। श्री परशुराम चतुर्वेदी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य भारत राम तिवारी जी ने वैदिक विधि से यज्ञोपवीत धारण कराते हुए बालकों को गुरुकुल परंपरा के महत्व और ब्रह्मचर्य आश्रम के नियमों के बारे में बताया। श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर 51 नवबटुक ब्रह्मचारीयों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ ।पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर श्री पवन शर्मा जी, वशिष्ठ जी मनोज शर्मा, नवीन भट्ट दुर्गेश भट्ट सहित गणमान्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *