सड़क दुर्घटना में मृत्यु की  जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच के लिए नामित किया।

सड़क दुर्घटना में मृत्यु की  जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच के लिए नामित किया।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 21 नवम्बर 2025

उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने अवगत कराया है कि 21 सितम्बर 2025 को स्थान राजकीय यू.के07पीए 5265 बस (सार्वजनिक सेवायान) की वाहन सं० यूके16सीए-3407 श्री व्हीलर गुडस इलेक्ट्रिक वाहन से टक्कर होने के कारण सरोन पुत्र अब्दुल रहीम, उम्र 35 वर्ष वार्ड 01 बत्ता रोड, विकासनगर जिला देहरादून की मृत्यु हुई है।

इसी प्रकार एक अन्य घटना 04 अक्टूबर 2025 को स्थान मटक माजरी चौक में वाहन सं० सीएच01जीए8126 बस (सार्वजनिक सेवायान) की वाहन सं० यूके16ई-5937 दुपहिया वाहन से टक्कर होने के कारण मो० यासीन पुत्र घसीटा ग्राम व पो० कुल्हाल विकासनगर जिला देहरादून की मृत्यु हुई है तथा ताज मोहम्मद पुत्र घसीटा ग्राम पो० कुल्हाल विकासनगर देहरादून घायल हो गये थे।

उक्त दोंनो घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी विकासनगर को नामित किया गया है। उप जिलाधिकारी विकासनगर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कुछ कहना है तो वह मौखिक या लिखित रूप से 28 नवम्बर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी विकासनगर के न्यायालय/कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य / पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *