श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में  संविधान दिवस के अवसर पर“वंदे मातरम”गीत का आयोजन किया गया।

श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में  संविधान दिवस के अवसर पर“वंदे मातरम”गीत का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 26 नवंबर 2025

श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में आज संविधान दिवस के अवसर पर“वंदे मातरम”गीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य मनोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत छात्रों ने “वंदे मातरम” की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व महत्व को आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। समूहगान, देशभक्ति नृत्य, नाटक तथा कविता पाठ जैसी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और देशप्रेम की भावना से भर दिया।

उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और स्वतंत्रता सेनानियों का उत्साहवर्धन करने वाला मंत्र है।” उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *