श्री ज्योति प्रसाद गैरोला तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय ने सभा वाला वन विभाग मल्हान रेंज मे सयुंक्त रूप से पौधरोपण किया।
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 18 जुलाई 2024
माननीय उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला (बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति राज्य स्तरीय) उत्तराखंड सरकार के नेतृत्व में अर्थ एवं संख्या विभाग के द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष में सभा वाला वन विभाग मल्हान रेंज मे पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में माननीय उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला जी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में जहां एक और प्रतिवर्ष भारी संख्या में पौधारोपण का कार्य किया जाता है वहीं दूसरी ओर सभी की जिम्मेदारी यह बनती है कि सभी पौधों की रक्षा की जाए तथा रोपित पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने जहां एक और कहा है कि हरेला पर पर एक पेड़ मां के नाम होना चाहिए हम सब लोग जानते हैं कि वृक्ष हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए प्रकृति को संरक्षण देते हुए हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों का संरक्षण करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाए ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्रकृति के सौंदर्य को समझ सकें। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में अर्थ एवं संख्या निदेशक सुशील कुमार, अपर निदेशक पंकज नैथानी, संयुक्त निदेशक टी0एस0 अन्ना, श्री डी0सी0 बडोनी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशि कान्त गिरि एवं गोपाल गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी अयामुद्दीन सिद्दकी सहित अर्थ एवं संख्या विभाग के अन्य कर्मचारी भी भारी संख्या में उपस्थित रहें।
