आपसी रंजिश के तहत हुई फायरिंग में एक युवक की मौत, दो घायल।

आपसी रंजिश के तहत हुई फायरिंग में एक युवक की मौत, दो घायल।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 17 जून 2024

डोभाल चौक में देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत और दो युवक घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को लेकर जाने लगी, तो स्थानीय लोगो में कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखने को मिला।पुलिस को शव को अपने कब्जे में लेकर ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।

रवि बडोला की एक कार सफारी स्टोर्म जिसे कि देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज ने 4 लाख रुपये में बेचने का दावा किया था।लेकिन यह कार 3 लाख 50 हजार रुपये में ही बिकी।रविवार रात देवेंद्र शर्मा से रवि बडोला अपने अन्य दो साथियों के साथ कार वापस लेने जा रहा था।जैसे ही देवेंद्र शर्मा को ये सूचना मिली उसने दूसरे राज्य के हमलावर बुला लिये और रवि बडोला और उसके दोस्तों पर फायरिंग करवा दी। रवि बडोला का शव नाले के निकट से सुबह बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *