मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुचे,पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही वनाग्नि को लेकर समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुचे,पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही वनाग्नि को लेकर समीक्षा बैठक की।

उत्तराखंड (नैनीताल) सोमवार, 17 जून 2024

दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सीएम धामी ने राज्य अतिथि गृह में पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही वनाग्नि को लेकर समीक्षा बैठक की।

पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम धामी ने कहा ग्लोबल वार्मिंग और तापमान बढ़ने से नदियां व जल श्रोत लगातार सुख रहे है। इन्हें सूखने से बचाने के व पुनः रिचार्ज करने के लिए प्रदेश सरकार ने वाटर ऋजुनेशन बोर्ड बनाने की पहल शुरू करते हुए देहरादून में प्रदेश भर के लोगों के साथ मिलकर जल उत्सव और पर्यावरण संरक्षण मनाया गया जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रकृति अपना नेचर बदल रही है उसपर हम सबको मिलकर पर्यावरण संरक्षण पर काम करना होगा तभी एक स्वच्छ वातावरण हम देश को दे सकते है।

सीएम धामी ने कहा वानग्नि की बढ़ती घटनाओं को बढ़ने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार लगातार समीक्षा कर रही है जिसमे वन पंचायतों व अन्य माध्यमों से जन साधारण को जोड़ा जाएगा ताकि बढ़ती वानग्नि की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *