राजेश कुमार कपूर के परिवार ने वरिष्ठ नेत्री व निर्वार्तमान पार्षद रही बबिता सहोत्रा आनंद से अपनी दुकान खाली कराने की लगाई गुहार।

राजेश कुमार कपूर के परिवार ने वरिष्ठ नेत्री व निर्वार्तमान पार्षद रही बबिता सहोत्रा आनंद से अपनी दुकान खाली कराने की लगाई गुहार।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 31 अगस्त 2024

आज देहरादून स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश कुमार कपूर परिवार ने बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री व निर्वार्तमान पार्षद रही बबिता सहोत्रा आनंद पर उनका उत्पीड़न, मानसिक शोषण कर 11 महीने का एग्रीमेंट कर उसकी अवधि समाप्त होने पर भी उनकी दुकान खाली नहीं कि जा रही है।  राजनितिक रसूख के आगे वरिष्ठ नागरिक की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

राजेश कुमार कपूर की पत्नी ने कहा की मेरे पति विभिन्न रोगों से ग्रसित है और 10 दिन से खाली बैठे है और मेरा पुत्र अपनी दुकान होने के बावजूद खाली बैठा है और बेरोजगार है। अपनी दुकान होते हुए भी हर तरफ न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है। राजनितिक रसुख के आगे अभी तक लगाई गुहार व्यर्थ जा रही है।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार से गुहार लगाई की वो इसका सज्ञान लें।  ये दुकान भाटिया काम्प्लेक्स फ्रंट की दुकान 52 नेशविला रोड देहरादून जिसका क्षेत्र फल 12*12 फिट है जिसकी समयाविधि 22/5/23 से शुरू हो कर दिनाँक 21/4/2024 तक थी और बबिता सहोत्रा आनंद बीजेपी नेत्री के पति हरविंदर आनंद ने अब तक दुकान खाली नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *