रुद्रप्रयाग जनपद के अमसारी गांव की एक महिला को उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

रुद्रप्रयाग जनपद के अमसारी गांव की एक महिला को उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड (रूद्रप्रयाग) शनिवार, 31 अगस्त 2024

रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार तहसील के अन्तर्गत अमसारी गांव की एक महिला को उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राधिका (26) निवासी अमसारी गांव, बसुकेदार तहसील का अपने पति के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर महिला के पति राजीव ने उसे गोलीमार कर फरार हो गया। पीड़िता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की मां बसुकेदार तहसील में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। मौके पर पहुंच चुकी है। आरोपी पति की तलाश जारी है।गोली कांड के वक्त महिला अपनी सहेली के साथ रुद्रप्रयाग मुख्यालय के नजदीक गांव में रहती थी, यहीं पर उसके पति द्वारा उसे गोली मारी मारी और फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *