हरिद्वार के बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला।

हरिद्वार के बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला।

उत्तराखंड (हरिद्वार) सोमवार, 20 मई 2024

रानीपुर कोतवाली पुलिस को बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आम के पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ पाया। मृतक के गले में नायलॉन की रस्सी का फंदा बना था। शव देखने में कई दिन पुराना है।

पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा गया तथा शिनाख्त का प्रयास किया। शव के दाहिने हाथ में कलावा व कलाई पर अंग्रेजी, हिंदी में सौरभ लिखा हुआ है तथा बाएं हाथ की हथेली के पीछे ओम गुदा हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में भिजवाया दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *