चुखूवाला के श्री राम शिव मंदिर में शिव परिवार व शिवलिंग की पुनर्निर्माण कर स्थापना का कार्यक्रम भक्ति भाव से मनाया।

चुखूवाला के श्री राम शिव मंदिर में शिव परिवार व शिवलिंग की पुनर्निर्माण कर स्थापना का कार्यक्रम भक्ति भाव से मनाया।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 07 फरवरी 2026

आज चक्कुवाला स्थित श्री शिव राम मंदिर में भगवान श्री शिव, व परिवार की मूर्तियों को भक्तों द्वारा पुनर्स्थापित कर भगवान शिव, व परिवार की स्तुति में भक्तों द्वारा भजन गायन कर भगवान शिव की उपमा का वर्णन किया गया व भक्तों ने भक्ति की रस धारा में नृत्य कर भगवान को श्रद्धा भेट की।

पंडित संदीप बहुगुणा ने कहा कि भगवान शिव ही सत्य का आधार है और ये ही जगत का आधार है ।

इस अवसर पर अरुण शाह, रवि शर्मा, भागीरथ ध्यानी, राजेंद्र ममगई, मदन गोपाल, बलूनी, सतीश कपूर, महेश कुमार, अशोक सोनकर, सुनील ममगाई, गीता कपूर, आदि भक्त उपस्थित रहे।

वही इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *