पेड़ पर चारा काटने चढ़ी एक महिला की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।

पेड़ पर चारा काटने चढ़ी एक महिला की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।

उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) शनिवार, 25 मई 2024

रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर में पेड़ पर चारा काटने चढ़ी एक महिला की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घोलतीर निवासी पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह जानवरों के लिए चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी जहां हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, इधर फायर स्टेशन रतूड़ा से सूचना मिलने पर उप निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ पर फंसे महिला के शव को नीचे उतारकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *