पुलिस ने किया स्कूटी चोरी जा 12 घंटे के भीतर खुलासा।

पुलिस ने किया स्कूटी चोरी जा 12 घंटे के भीतर खुलासा।

(चोरी की स्कूटी के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 22 मार्च 2026

कोतवाली डालनवाला पर वादी अकबीर सिंह  निवासी 22 , प्रेम काम्पलेक्स, हरिद्वार रोड आराघर चौक देहरादून द्वारा तहरीर दी गयी कि प्रेम काम्पलेक्स, हरिद्वार रोड आराघर चौक देहरादून से उनकी स्कूटी संख्या UK07FM-6069 एक्टिवा रंग ग्रे को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है । तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0 : 49/2026 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर मोहिनी रोड सीएसडी कैंटीन के पास से अभियुक्त रोहित पुत्र श्री मनीराम को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । अभियुक्त चोरी की गई स्कूटी को किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक मे था इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *