उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के शिष्टमण्डल ने जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया से मुलाकात की।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के शिष्टमण्डल ने जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया से मुलाकात की।

उत्तराखंड (पौड़ी) वीरवार, 02 अप्रेल 2026

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पौड़ी के राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लम्बित मामलों को लेकर एक शिष्टमण्डल जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया से मिला। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने जिलाधिकारी को बताया क़ि राज्य आंदोलनकारी मंच राज्य आंदोलनकारियों के मसलों को लेकर लगातार शासन व सरकार मॆं संघर्ष करता आ रहा हैं लेकिन पृथक राज्य आन्दोलन की आवाज मुखर होने वाला जिला ही उपेक्षित हैं। आज भी 23-वर्षों से हमारें आंदोलनकारी चिन्हित नहीं हो पाये। वर्तमान मॆं सरकार व शासन इस विषय की गंभीरता को देखते हुये चिन्हीकरण जल्द कराना चाहता हैं।

यमकेश्वर क्षेत्र के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अर्जुन सिंह व रतन अमोलीं के साथ सुदेश भट्ट ने जिलाधिकारी महोदया को राज्य आन्दोलन के समय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति डबल सिंह (92) व पुराने दस्तावेज दिखाते हुये कहा क़ि हमारें क्षेत्र से हमेशा चिन्हीकरण से वंचित रहें साथ ही ऐसे ही अन्य तहसीलों मॆं भी शिथिलता के चलते हमारें साथियों का चिन्हीकरण नहीं हो पाया। सभी ने एक सुर मॆं कहा क़ि जिला प्रशासन हमारी खुली जांच करें और हमारें पुराने दस्तावेज जांचकर शीघ्र न्याय देने की कृपा करें।

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने कहा क़ि जिला प्रशासन राज्य आंदोलनकारियों के मसले पर गम्भीर हैं और कमेटी का गठन हो चुका हैं जल्द अगले सप्ताह के कमेटी के सदस्यों के साथ चिन्हीकरण को लेकर मानकों आदि सभी विषयों पर बैठक आहूत होंगी।

आज शिष्टमण्डल मॆं मुख्यतः अर्जुन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , डबल सिंह , सुदेश भट्ट , हरेन्द्र रावत , हरेन्द्र रोथाण , रतन लाल अमोलीं , चन्द्रमोहन नेगी , अरुण जुगरान आदि रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *