द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर सदन सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आज तीसरा दिन।

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर सदन सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आज तीसरा दिन।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 07 अप्रैल 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर सदन सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत तीसरे दिन खेले गए मैच में सागवान सदन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शिवालिक सदन को 22 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत शिवालिक और सागवान सदन के बीच खेला गया। मैच में सागवान सदन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मैच की पहली पारी में सागवान सदन के खिलाड़ियों ने तालमेल का परिचय देते हुए अपनी टीम के लिए 36 रन बनाए जबकि पहली पारी का पीछा करने उतरे शिवालिक सदन के खिलाड़ियों ने 37 रन बनाकर एक रन की बढ़त बना ली।

मैच की दूसरी पारी में सागवान सदन के खिलाड़ियों ने तेजी के साथ खेलते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार रन जोड़ने शुरू किए और टीम के खिलाड़ियों ने 46 रन बनाए।

मैच की दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरे शिवालिक सदन के खिलाड़ियों की शुरूआत अच्छी नहीं रही और वह सागवान सदन के गेंदबाजों के आगे एक के बाद एक ढेर होते चले गए और टीम 24 रन पर सिमट गई।

मैच में सागवान सदन ने 22 रनों से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन, शिक्षिक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *