प्रवक्ता भर्ती में 18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू।

प्रवक्ता भर्ती में 18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू।

उत्तर प्रदेश (लखनऊ) वीरवार , 04 जून 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग के 624 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार 15 जून 2026 से प्रारंभ होकर 27 जून 2026 तक विषयवार आयोजित किए जाएंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रवक्ता पद की लिखित परीक्षा 09 एवं 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 02 जून 2026 को घोषित किया गया। लिखित परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित होना होगा।15 जून को वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

16 जून को भौतिक विज्ञान एवं इतिहास, 17 जून को रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र, 18 जून को नागरिक शास्त्र एवं गणित तथा 19 जून को जीव विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसी प्रकार 20 जून को संस्कृत, 22 जून को भूगोल एवं शिक्षा शास्त्र, 23 जून को अर्थशास्त्र, 24 जून को अंग्रेजी, 25 जून को अंग्रेजी एवं हिन्दी तथा 27 जून को हिन्दी विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र 05 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया तथा अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *