गंगोत्री मंदिर से दर्शन कर लेट रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

गंगोत्री मंदिर से दर्शन कर लेट रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) बुधवार, 12 जून 2024

गंगोत्री मंदिर से दर्शन कर लेट रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस गंगोत्री हाइवे पर्व गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ पर अटक गई और इसके चलते भागीरथी नदी में गिरने से बच गई।

रात लगभग 12 बजे हादसे में तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई,जबकि 26 यात्री घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। तीर्थयात्री गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।

ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। बस रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर जिले में पंजीकृत है और अधिकांश तीर्थयात्री उत्तराखंड के हल्द्वानी व रुद्रपुर और उत्तर प्रदेश के बरेली व मेरठ के रहने वाले हैं।

जैसे ही पुलिस और प्रशासन को तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरने की सूचना मिली, तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।दुर्घटनास्थल के पास हरसिल और गंगनानी से मेडिकल टीमें भी एंबुलेंस के साथ तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं।

रेस्क्यू टीमों की सक्रियता से थोड़े समय में ही रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया। एक महिला ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था. तीर्थयात्रियों की बस में कुल 27 तीर्थयात्री और चालक, परिचालक समेत 29 लोग सवार थे। 29 घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में लाया गया। देर रात दो अन्य घायल महिलाओं ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *