भारतीय जनता पार्टी के NGO प्रकोष्ठ द्वारा कल “NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के NGO प्रकोष्ठ द्वारा कल “NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 01 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के NGO प्रकोष्ठ द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से टाउन हॉल, देहरादून में “NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का प्रेरक संदेश “बदलाव की शुरुआत आपके एक कदम से” रखा गया है।

सम्मेलन संयोजक डॉ. सन्देश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखण्ड में सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना, उनके अनुभवों एवं उपलब्धियों को साझा करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी जी, प्रकोष्ठ सह-संयोजक श्री सचिन अग्रवाल जी तथा भाजपा NGO प्रकोष्ठ, उत्तराखण्ड के प्रदेश संयोजक श्री सुशील बहुगुणा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

सम्मेलन के दौरान उत्तराखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, जनसेवा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 उत्कृष्ट स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान धरातल पर सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली संस्थाओं के कार्यों को पहचान प्रदान करने और अन्य सामाजिक संगठनों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में NGO प्रकोष्ठ, देहरादून महानगर की संयोजक श्रीमती नलिनी त्रिखा तनेजा जी तथा NGO प्रकोष्ठ, देहरादून ग्रामीण की संयोजक श्रीमती गीता मौर्या जी की सक्रिय एवं पूर्ण सहभागिता रहेगी। डॉ. सन्देश यादव ने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनसेवा से जुड़े प्रतिनिधियों से सम्मेलन में सहभागिता कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *