भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी अध्यक्षता में 111वी ,मन की बात को लेकर बैठक की।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी अध्यक्षता में 111वी ,मन की बात को लेकर बैठक की।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 27 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम एवं 111वी ,मन की बात के संबंध में एक बैठक आहूत की गई जिसमें समस्त मंडल के अध्यक्ष महामंत्री गण एवं मोर्चा के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात का कार्यक्रम चार महीने बाद हो रहा है इसमें सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल के पदाधिकारियों को बढ़-चढ़कर कर भाग लेना है।

महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की जैसे पहले प्रदेश में महानगर देहरादून प्रथम स्थान पर रहा है हमारे मंडल प्रथम स्थान पर रहे हैं इसी प्रकार इस बार भी महानगर देहरादून को प्रथम स्थान पर लाने का हमारा सभी लोगों का परम कर्तव्य होगा।

बैठक की अध्यक्षता तपोवन मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा एवं बैठक का संचालन महामंत्री सुरेंद्र राणा ने किया। मन की बात के महानगर के संयोजक सुनील शर्मा,  मंत्री संदीप मुखर्जी,गोविंद मोहन, संतोष सेमवाल, रतन सिंह चौहान,  उमा नरेश तिवारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री हरीश डोरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *